Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

'3-4 पैड्स का करते थे इस्तेमाल, झाड़ियों के पीछे बदलते थे कपड़े...', गुजरे जमाने की एक्ट्रेस कैसे करती थीं शूटिंग? जया बच्चन ने सुनाया दर्द

आज के वक्त में एक्ट्रेसेस के पास वैनिटी वैन से लेकर स्टाफ तक सारी सुविधाएं होती हैं, लेकिन बॉलीवुज में हमेशा से ऐसा नहीं था। ऐसे में एक्ट्रेसेस को शूटिंग में काफी दिक्कतें आती थीं। खासकर, आउटडोर शूटिंग में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस बारे में जया बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया और बताया कि कैसे 60-70 के दशक में कैसे पीरियड्स के दिनों में एक्ट्रेसेस को एक बार में 3-4 सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करना पड़ता था।
Updated:- 2026-02-03, 11:00 IST
 jaya bachchan talks about actresses struggle in period days

बॉलीवुड फिल्में हमेशा से हमारी जिंदगी का हिस्सा रही हैं। कई दशकों से बॉलीवुड के सितारों से फैंस का जुड़ाव रहा है और ये आज भी बरकरार है हालांकि, इंडस्ट्री और फिल्मों में वक्त के साथ काफी बदलाव भी आए हैं। आज के वक्त में एक्ट्रेसेस के पास पर्सनल स्टाफ से लेकर वैनिटी वैन तक सारी चीजें मौजूद होती हैं, वे सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और फैंस को उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी मिलती रहती हैं, लेकिन पहले चीजें काफी अलग थीं। खासकर, अगर बात शूटिंग की करें, तो एक वक्त पर एक्ट्रेसेस को आउटडोर शूटिंग में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस बारे में हाल ही में जया बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की। उन्होंने बताया कि कैसे 60-70 के दशक में कैसे पीरियड्स के दिनों में एक्ट्रेसेस को एक बार में 3-4 सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करना पड़ता था, उस वक्त कपड़े बदलने से लेकर शूट करने तक, किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की।

पीरियड्स के दिनों में एक्ट्रेसेस को होती थीं ये दिक्कतें

jaya bachchan talks about shooting struggles

जया बच्चन हाल ही में नव्या नंदा के शो 'व्हाट द हेल नव्या' में मेहमान बनकर पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया कि कैसे 60-80 के दशक में एक्ट्रेसेस को आउटडोर शूटिंग के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त पर वैनिटी वैन्स ज्यादा नहीं होती थी और आउटडोर शूटिंग के दौरान ज्यादा टॉयलट भी नहीं होते थे, ऐसे में कपड़े झाड़ियों के पीछे बदलने पड़ते थे। यहां तक कि पीरियड्स के दिनों में अभिनेत्रियां  3-4 सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करती थीं और उसके साथ बैठना भी मुश्किल होता था। ये काफी असुविधाजनक होता था। उस समय आज के जैसे पैड्स नहीं थे, उन पैड्स में लूप होते थे, जिन्हें टेप से लगाना पड़ता था और उनके साथ बैठना, चलना-फिरना और शूट करना काफी मुश्किल होता था।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मुझे बुलाने...', अमिताभ-जया की शादी में क्यों नहीं भेजा गया था रेखा को न्योता? नाराज होकर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं जया बच्चन

jaya bachchan about old shooting days

जया बच्चन का ये बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बातचीत के दौरान नव्या भी इन बातों को सुनकर दंग रह गईं। बता दें कि पूनम ढिल्लो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो इंडस्ट्री में वैनिटी वैन का कॉन्सेप्ट लेकर आई थीं। बात अगर जया बच्चन की करें तो वो अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने शादी को आउटडेटेड बताया था और पैपराजी को लेकर एक ऐसा कमेंट किया था, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'अभिमान' के डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी को यहां से आया था फिल्म का आइडिया, अमिताभ-जया नहीं इस कपल की जिंदगी से जुड़ी थी कहानी

 

 

जया बच्चन अक्सर ऐसे स्टेटमेंट्स देती रहती हैं, जो सुर्खियों में आ जाते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।