Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

अमरनाथ यात्रा के लिए तत्काल टोकन की सुविधा हुई चालू, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए कई यात्री समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अमरनाथ श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के लिए तत्काल टोकन की सुविधा लेकर आया है। 3 जुलाई से शुरू इस यात्रा में अब आप भी शामिल हो सकते हैं।
Updated:- 2025-07-04, 13:26 IST
image

Amarnath Yatra Tatkal Token: भगवान अमरनाथ के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। इस साल यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू है और 9 अगस्त, 2025 तक चलने वाली है। सनातन काल से बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ गुफा, हिन्दुओं श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक रहा है। इस पवित्र यात्रा में करीब 2-4 दिनों का समय लगता है। इस यात्रा में भक्त लोग करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर चढ़ाई करते हैं और बाबा बर्फानी का दर्शन करते हैं।
अमरनाथ यात्रा के हर साल लाखों श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरा करके दर्शन के लिए निकलते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी श्रद्धालु होते हैं, जो समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते हैं। समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड तत्काल टोकन की सुविधा लेकर आया है। अब आप भी तत्काल टोकन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके अमरनाथ यात्रा में शामिल हो सकते हैं। आइए अमरनाथ यात्रा तत्काल टोकन का पूरा प्रोसेस जानते हैं।

अमरनाथ यात्रा तत्काल टोकन क्या है?

amarnath yatra tatkal token

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु को रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत जरूरी होता है, लेकिन कई बार तय समय के हिसाब से श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जो श्रद्धालु पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, उनके लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड तत्काल टोकन की सुविधा लेकर आया है। इस सुविधा के तहत श्राइन बोर्ड द्वारा कुछ सीमित संख्या में टोकन जारी किया जाता है। तत्काल टोकन लेने के बाद रजिस्ट्रेशन और फिटनेस की प्रक्रिया पूरा करने के बाद ही भक्त यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ गुफा तक कैसे पहुंचा जा सकता है? यहां जानिए पूरा रूट

अमरनाथ यात्रा के लिए तत्काल टोकन कहां मिल रहे हैं?

  • अमरनाथ यात्रा के लिए तत्काल टोकन लेने के लिए जम्मू रेलवे रोड पर स्थित सरस्वती धाम जाना होगा।
  • सरस्वती धाम में टोकन लेने के बाद मेडिकल चेकअप होता है।
  • मेडिकल जांच के बाद ही श्रद्धालु को रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी किया जाता है।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए  पहलगाम और बालटाल रास्ते से जाने के लिए सीमित संख्या में भी टिकट मिलते हैं।

तत्काल टोकन के बाद क्या करें?

amarnath yatra tatkal token registration

यात्री को जब तत्काल टिकन मिल जाता है, तो उसे पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। जैसे-

  • वैष्णवी धाम-जम्मू, पहुंचकर सामान्य श्रद्धालुओं ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
  • पंचायत भवन महाजन-जम्मू, यहां भी श्रद्धालु  ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर और गीता भवन साधु-संतों के लिए पंजीकरण केंद्र बनाया गया है।

पंजीकरण के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • पंजीकरण के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स में 4 पासपोर्ट्स साइज फोटो लगेंगे।
  • अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट।
  • यात्रा के लिए जप फॉर्म भरा है, उसे में लेकर जाना होगा।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यात्रा के लिए पंजीकरण शुल्क 220 रुपये प्रति भारतीय व्यक्ति है।

इसे भी पढ़ें: 3 जुलाई से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जानिए हेलीकॉप्टर बुकिंग, हिमलिंग दर्शन का समय और यात्रा रूट की पूरी जानकारी 

अमरनाथ यात्रा के लिए कौन-कौन से रूट है?

 

अमरनाथ यात्रा के लिए मुख्य रूप से दो रूट्स हैं। पहला-पहलगाम रूट। यह रूट करीब 48 किमी है और इसे पूरा करने में करीब 3 दिन का समय लगता है।
दूसरा रास्ता-बालटाल रूट। यह रूट करीब 14 किमी लंबा है और इसे पूरा करने में 1-2 दिन का समय लगता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@hz

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।