Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:06 PM IST

महाशिवरात्रि के दिन कर आएं सूरत के इन शिव मंदिरों के दर्शन, होंगी मुरादें पूरी

कई जगहों पर भोले बाबा को जल अर्पित करने के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगती हैं, जिसकी वजह से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाते हैं। यह दिन शिव-पार्वती के विवाह का दिन है, इसलिए विवाहित स्त्रियों के लिए यह दिन खास होता है।
Updated:- 2025-02-21, 16:19 IST
image

महाशिवरात्रि के दिन देशभर में शिव मंदिरों का माहौल भक्तिमय और आस्था से भरा होता है। सुबह-सुबह आपको मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल जाएगी। लोग नहाने के बाद सीधा जल लेकर मंदिर पहुंच जाते हैं। भक्त मंदिरों में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित करते हैं। कई भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से भगवान सभी मुरादें पूरी करते हैं। कई जगहों पर इस दिन पूरी रात मंदिरों में भजन-कीर्तन और शिव कथा भी होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सूरत के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा को जल चढ़ाने जा सकते हैं।

बड़ी मूर्ति वाले महादेव का मंदिर

top 3 shiva temples in surat must visit on maha shivratri

सूरत में अगर आप महाशिवरात्रि के दिन किसी विशाल मंदिर में जाना चाहते हैं, तो आपको गलतेश्वर महादेव मंदिर जाने का प्लान बनाना चाहिए। इस मंदिर में महादेव की 62 फुट ऊंची प्रतिमा है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा आकर्षित बात यह है कि मंदिर में आपको महादेव की प्रतिमा के नीचे गुफा में 12 ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति के भी दर्शन हो जाएंगे। यही कारण है कि लोगों की भीड़ यहां ज्यादा लगती है।

इसे भी पढ़ें-गुजरात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

कांतारेश्वर महादेव मंदिर

सूरत का यह मंदिर भी भक्तों के लिए शुभ माना जाता है। यहां महादेव को पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। इस मंदिर का इतिहास 1400 ई.पू. बताया जाता है। यहां मंदिर के पास एक एक बड़ा सरोवर भी है। मंदिर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। यहगुजरात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।
लोकेशन- नारायण नगर सोसायटी कतारगाम, कांतारेश्वर महादेव मंदिर, सूरत

इस मंदिर में भोले बाबा को चढ़ाते हैं जिंदा केकड़े

top 3 shiva temples in surat must visit on maha shivratri

श्री रामनाथ घेला महादेव मंदिर की परंपरा अनोखी है। यहां भोले बाबा को जिंदा केकड़ा चढ़ाया जाता है, लेकिन यह मकर संक्रांति के उत्सव के दिन होता है। इस मंदिर को लेकर माना जाता है कि इसका निर्माण भगवान राम ने किया था। ऐतिहासिक मंदिर होने की वजह से महाशिवरात्रि के दिन यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यह मंदिर सूरत के उमरा गांव में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आप ऑटो या कैब बुक कर सकते हैं। मंदिर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें-गुजरात के जामनगर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये तीन जगह

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, hzi image

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।