क्या आपको अक्सर कब्ज बनी रहती है
क्या मोशन पास होने के बाद भी आपके पेट में भारीपन बना रहता है
क्या आपके पेट में गैस और एसिडिटी बनी रहती है
अगर ऐसा है, तो आपको अपने डाइजेशन पर ध्यान देना चाहिए। अपच या इनडाइजेशन सेहत के लिए सही नहीं है। हेल्दी रहने के लिए रोज सुबह पेट का सही से साफ होना जरूरी है और इसके लिए, खान-पान और जीवनशैली में सही बदलाव जरूरी है। यहां हम आपको एक हेल्दी प्रोबायोटिक ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिसे पीने से पेट खुलकर साफ होगा और कब्ज दूर होगी। यह डाइजेशन को भी दुरुस्त करती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
पेट साफ करने में मदद करेगा यह देसी नुस्खा
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह ड्रिंक, पेट साफ करने और डाइजेशन को दुरुस्त करने में मदद कर सकती है।
- प्रून्स (सूखा आलूबुखारा) पेट साफ करने मदद करता है। यह कब्ज से राहत दिलवाता है और गट हेल्थ को दुरुस्त करता है।
- इसमें फाइबर और सोर्बिटोल होता है। यह एक नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है और मल को मुलायम करने में मदद करता है।
- अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह मल को नरम बनाने और कब्ज को दूर करने में मदद करती है। यह फाइबर से भरपूर होती है और कोलन को साफ करती है।
- इससे शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन मजबूत होता है। इससे अपच और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।
- दही, गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है। इसमें प्रोबायोटिक गुण होते हैं। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
- बेसिल सीड्स, आंतों को आराम देते हैं और गट इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। यह पेट साफ करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।
- गोंद कतीरा, आंतों में नमी देते हैं और मल को मुलायम होकर बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है।
- सेंधा नमक, डाइजेशन और सुधारने और बाउल मूवमेंट को रेगुलर करने में मदद करता है।
कब्ज दूर करने के लिए घर पर बनाएं यह प्रोबायोटिक ड्रिंक
View this post on Instagram
सामग्री
- भीगे हुए आलूबुखारे- 2
- भीगे हुए अंजीर- 1
- दही- 3 टेबलस्पून
- बेसिल सीड्स- 1 टीस्पून
- गोंद कतीरा- 1 टीस्पून
- सेंधा नमक- 1 चुटकी
विधि
- एक ग्रांइडर में भीगे हुए प्रून्स, अंजीर और दही डालें।
- अब इसमें पानी डालकर इसे अच्छे से ग्राइंड करें।
- इसे एक गिलास में डाल दें।
- अब इसमें बेसिल सीड्स डालें।
- इसमें गोंद कतीरा मिलाएं।
- इसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलएं।
- इसे रात के समय पिएं।
- अगली सुबह पेट आसानी से साफ होगा।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह पेट साफ होने में आती है मुश्किल? 21 दिनों तक इस तरह खाएं दही और केला, कब्ज की हो जाएगी छुट्टी
कब्ज दूर करने में यह प्रोबायोटिक ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों