आलू का नहीं बल्कि इन फिलिंग्‍स वाले समोसों का स्‍वाद भी है खास

आलू का समोसा आपने खूब खाया होगा मगर आज हम आपको डिफ्रेंट तरह की फिलिंग्‍स वाले समोसो की रेसिपी बताएंगे। इन्‍हें आप आसानी से घर पर भी तैयार कर सकती हैं। 
Updated:- 2018-11-01, 11:40 IST
Samosa with different fillings homemade recipes

भारत में समोसा सभी का फेवरेट है। कोई इसे मीठी चटनी के साथ खाता है तो कोई तीखी चटनी के साथ। मगर ज्‍यादातर लोगों ने अब तक आलू का ही समोसा खाया है। दरअसल अधिकतर दुकानों में समोसे के अंदर आलू की फिलिंग की जाती है। मगर आज हम आपको डिफ्रेंट तरह की फिलिंग्‍स वाले समोसो की रेसिपी बताएंगे। इन्‍हें आप आसानी से घर पर भी तैयार कर सकती हैं। 

Samosa with different fillings homemade recipes

चॉकलेट समोसा 

सामग्री 

  • डार्क चॉकलेट घिसा हुआ१ कप
  • मैदा कप
  • कैस्टर शुगर / बारीक चीनी ४ बड़ा चम्मच
  • घी २ बड़े चम्मच
  • पिस्ता स्लीवर्स १ बड़ा चमचा
  • चीनी १ कप
  • ऑइल तलने के लिए

विधि 

  • एक बाउल में मैदा, 4 बड़े चम्मच कैस्टर शुगर और घी को ब्रेडक्रम्ब टेक्सचर की तरह होने तक अच्छे से मिलायें।
  • इसमें डालें आवश्यकतानुसार पानी और मध्यम-सख्त लोई गूंद लें। फिर इस लोई को 10 मिनिट तक फ्रिज में रखें।
  • एक दूसरे बाउल में चॉकलेट, पिस्ते और 1 छोटा चम्मच कैस्टर शुगर को अच्छे से मिलायें। लोई को 8 समान हिस्सों में बाटें और मध्यम आकार की रोटियों में बेल लें।
  • फिर इन रोटियों को आधे में काटें। एक लोई के आधे हिस्से के कोने में थोड़ा पानी लगायें और उसे एक छोटे कोन में रोल करें।
  • चॉकलेट मिश्रण का कुछ भाग सजाने के लिये बचाकर रखें और बाकी बचे भाग से एक चम्मचभर मिश्रण कोन में डालकर उसे अच्छे से सील करते हुये एक समोसे का आकार दें। बाकी के समोसे भी इसी तरह बना लें।
  • चीनी को एक कप पानी के साथ पकाकर एक गाढ़ी चीनी की चाश्नी बना लें।
  • एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करें और मध्यम आंच पर उसमें समोसों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
  • फिर एक अबज्ञौरबेंट पेपर पर इन्हे छानें और चाश्नी में डालकर अच्छे से डुनोयें।
  • बचे हुये चॉकलेट के मिश्रण से सजाकर तुरंत परोसें।

Samosa with different fillings homemade recipes

पिज्‍जा समोसा 

सामग्री

  • रिफाइंड
  • मैदा 1 कप
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 3 चम्मच तेल
  • 2 मध्यम कटा हुआ प्याज
  • 1 मध्यम कटा हुआ शिमला मिर्च
  • 3 चम्मच पिज्जा सॉस
  • 1 कप घिसा हुआ पनीर

विधि

  • सबसे पहले मैदा में तेल और नमक को मिलाकर गूंथ कर इसे आधा घंटे के लिए किसी कपड़े से ढक कर रख दें। मैदा ज्यादा कड़ा नहीं होना चाहिये।
  • एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिये रखें। अब उसमें कटी हुई प्याज को डालते हुये गुलाबी होने तक भूनें। प्याज के भुन जाने के बाद इसमें शिमला मिर्च, पिज्जा सॉस, पनीर को डालकर स्वादानुसार नमक डालें। एक मिनट के बाद चूल्हे की लौ को बंद कर दें।
  • अब आटे को बराबर-बराबर 12 भागों में बांटकर इसकी लोई बना लें। प्रत्येक आटे की लोई को बेलकर इसे तिकोने आकार का शेप देते हुये उसमें भुने हुये मसालों को मिला दें और सभी किनारों को अच्छी तरह से बंद कर दें।
  • अब एक गहरे पैन में तेल डालकर उसमें समोसे को तलने के लिये डाल दें और तब तक तेल में रहने दें जब तक कि वो सुनहरे भूरे रंग का ना हो जाये। अब तैयार समोसे के एक प्लेट में निकालकर टमाटर की चटनी के साथ गरम गरम परोसें।

Samosa with different fillings homemade recipes

नूडल्‍स समोसा 

सामग्री 

  • 1 कप उबले हुए नूडल्स
  • 5-6 लहसुन की कलियां, कटी हुई
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 गाजर, बारीक कटा हुआ
  • 1 कप पत्तागोभी, बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • 1 छोटा चम्मच विनेगर
  • 1 छोटा चम्मच अजीनोमोटो
  • 2 कप मैदा
  • 1 कप आटा
  • आधा छोटा चम्मच कलौंजी
  • तलने के लिए तेल
  • एक छोटा चम्मच अजवाइन

विधि 

  • एक पैन में तेल गर्म करके इसमें लहसुन, प्याज डालें और प्याज के रंग बदलने तक तल लें.
  • अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
  • फिर नमक, सोया सॉस , विनेगर, अजीनोमोटो और उबले नूडल्स मिक्स करें.
  • समोसे में भरावन के लिए मिश्रण तैयार है.
  • अब एक बर्तन में मैदा, आटा, नमक, कलौंजी, अजवाइन और तेल मिलाकर पानी से आटा गूंद लें. इसे 30 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें.
  • तैयार आटे की छोटी लोइयां बनाएं. हर लोई को पूरी के आकार में बेलकर बीच में से आधा काट लें. 
  • फिर इसमें बीच में नूडल्स रखकर समोसे के आकार में बनाएं.
  • पानी लगाकर किनारे आपस में चिपका लें. इसी तरह सभी लोइयों से समोसा तैयार कर लें.
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए तेज आंच में रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें समोसे डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
  • गर्मागर्म समोसे को चटनी के साथ सर्व करें.
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।