बॉलीवुड के मश्हूर अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया से चले गए। उनका स्वर्गवास सुबह 8.45 पर हुआ। वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और 2018 से 2019 के बीच एक साल के लिए वो अपना इलाज करवाने अमेरिका भी गए थे। इस वक्त भारत कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण ज्यादा लोगों को उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने का मौका भी नहीं मिला। ऋषि कपूर का परिवार और कुछ करीबी लोग जरूर आए जो उनके साथ अंतिम वक्त में भी थे। ऋषि कपूर के न रहने की बात जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि ऋषि कपूर को 29 अप्रैल की रात को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही थी और इसी कारण वो एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी मृत्यु से कुछ समय पहले ही उनके भाई रणधीर कपूर की तरफ से स्टेटमेंट आया था कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन कुछ समय बाद ही ये खबर आ गई कि ऋषि कपूर नहीं रहे।
कल यानी 29 अप्रैल को ही बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर इरफान खान का भी स्वर्गवास हो गया था। वो भी इसी तरह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। अंतिम समय में कोलोन इन्फेक्शन के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। वो मुंबई के कोकीलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थे।
इसे जरूर पढ़ें- बचपन से लेकर जवानी तक, देखिए ऋषि कपूर की 13 बेमिसाल तस्वीरें
सामने आया अस्पताल का वीडियो-
ऋषि कपूर का एक वीडियो सामने आया है। एक डॉक्टर उन्हें उन्ही की फिल्म दीवाना का गाना गाकर सुना रहा है। ये वीडियो ऋषि कपूर के अंतिम समय का है या फिर इसके पहले फरवरी में जब वो अस्पताल में एडमिट हुए थे तबका ये नहीं पता, लेकिन ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में ऋषि कपूर ये संदेश देते दिख रहे हैं कि अगर मेहनत और किस्मत साथ है तभी सफलता आएगी, इसलिए मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए।
अंतिम यात्रा में सजाई गई एम्बुलेंस-
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनबाड़ी शमशानघाट पर हो रहा है। इसके लिए एम्बुलेंस को सजाया गया और उसी में ऋषि कपूर की सवारी निकली।
रिद्धिमा कपूर ने वीडियो कॉल पर देखी अंतिम विदाई-
View this post on Instagram
रिद्धिमा कपूर के लिए आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल ऑन रखा था।
रिद्धिमा ने अपने पिता के लिए एक बहुत ही भावुक पोस्ट भी लिखा था-
आलिया भट्ट ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट-
आलिया भट्ट जो रणबीर कपूर और उनके परिवार के काफी करीब रही हैं उन्होंने ऋषि कपूर के लिए भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है।
अंतिम दर्शन करने आए ये सितारे-
वैसे तो ऋषि कपूर का निधन कोरोना वायरस लॉकडाउन के समय हुआ है और ऐसे में ज्यादा लोगों को अंतिम यात्रा में शामिल होने की इजाजत नहीं है। फिर भी परिवार और ऋषि कपूर से जुड़े कुछ खास लोग इस समय जरूर मौजूद रहे।
सैफ और करीना ने दी अंतिम विदाई-
ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा के लिए सैफ अली खान, करीना कपूर, और उनके कजिन आदर जैन भी पहुंचे।
इसके अलावा, अरमान जैन और अनीसिया मल्होत्रा जिनकी अभी-अभी शादी हुई है वो भी वहां पहुंचे।
इसके अलावा, अभिषेक बच्चन और अयान मुखर्जी भी अंतिम विदाई के लिए पहुंचे।
आलिया भट्ट भी ऐसे समय में ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। आलिया भट्ट इस वक्त रणबीर कपूर के साथ हैं।
इसे जरूर पढ़ें- नहीं रहे ऋषि कपूर, अंतिम दर्शन के लिए सैफ-करीना संग पहुंचे ये सेलेब्स
इस दौरान नीतू सिंह का साथ देते हुए भी आलिया भट्ट दिखीं।
इस वक्त सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। जिस तरह से कल इरफान खान का जाना और आज ऋषि कपूर की विदाई हुई वो देखकर यकीनन लग रहा है कि हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज चले गए।
इन दोनों कलाकारों ने कुछ ही दिनों पहले कहा था कि वो आगे भी फिल्में करने का सोचेंगे। इरफान की हालिया रिलीज जहां 'अंग्रेजी मीडियम' थी वहीं ऋषि कपूर की हालिया रिलीज थी 'द बॉडी' । ऋषि कपूर ने कहा था कि वो हॉलीवुड की फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक में काम करेंगे और उनके साथ होंगी दीपिका पादुकोण। अब हम कभी ऋषि कपूर की वो हंसती खेलती आवाज़ नहीं सुन पाएंगे न ही कभी उनकी अदाकारी देख पाएंगे। ऋषि कपूर को हर जिंदगी की तरफ से श्रद्धांजलि।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों