शहनाज गिल का बिग बॉस का सफर शानदार रहा था। लेकिन, बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद, उन्होंने जिस तरह खुद ट्रांसफॉर्म किया, वह काबिले तारीफ था। शहनाज ने बिग बॉस के बाद काफी वेट लॉस किया था। आज वह करियर में भी काफी सक्सेसफुल हैं और अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वह दिनभर में क्या खाती हैं, इस वीडियो के एक हिस्से में उन्होंने अपना मॉर्निंग रूटीन भी शेयर किया है। शहनाज का यह मॉर्निंग रूटीन क्या है, यह सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है और कैसे वजन कम करने में मदद करता है, इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से बात की। चलिए, आपको बताते हैं क्या है उनका मॉर्निंग रूटीन और इसके क्या फायदे हैं।
शहनाज गिल ने वीडियो में बताया है कि वह सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीती हैं। एक्सपर्ट इसे सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद मानती हैं। इससे बाउल मूवमेंट एक्टिव होता है और बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है। डाइजेशन सुधारने और वेट लॉस के लिए, यह बहुत फायदेमंद है। शहनाज दिन में 3-4 लीटर पानी पीती हैं।
शहनाज सुबह भीगे हुए नट्स खाती हैं। सुबह भीगे हुए नट्स खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इससे वेट लॉस होता है। साथ ही, ये एंटी-एजिंग के लिए भी फायदेमंद हैं। इससे शरीर को आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिल जाते हैं।
शहनाज सुबह उठकर एक घंटे योग करती हैं। योग को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करना बहुत जरूरी है। इससे न केवल वजन कम होता है, बल्कि, शरीर को एनर्जी मिलती है और स्ट्रेस भी दूर होता है। सुबह योग करने में बॉडी फ्लेक्सिबल होती है, ब्रेन एक्टिव होता है और दिन को एक पॉजिटिव स्टार्ट मिलती है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्स
एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया है कि वह नाश्ते से लगभग 30 मिनट पहले, पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीती हैं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है। साथ ही, अपच, गैस और कब्ज दूर होती है। साथ ही, वेट और कोलेस्ट्रोल लेवल मैनेज होता है। हालांकि, एक्सपर्ट के मुताबिक, यह सभी लोगों के लिए सही नहीं है।
यह भी पढ़ें- शहनाज गिल के वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट है यह डिटॉक्स वॉटर
इसके बाद एक्ट्रेस नाश्ता करती हैं और अपने दिन को आगे बढ़ाती हैं। शहनाज गिल के मॉर्निंग रूटीन को फॉलो कर आप सेहतमंद रह सकती हैं। साथ ही, इससे वजन भी कम होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।