Plum NaturStudio All Day Wear Kohl Kajal का रिव्यू: HZ Tried And Tested

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में काजल की अहमियत सबसे ज्यादा है। काजल आंखों को बोल्ड लुक देता है, जिससे चेहरे का निखार बढ़ जाता है। मैंने लंबे वक्त तक Lakme Eyeconic Kajal यूज किया है और इसका एक्सपीरिएंस काफी अच्छा रहा है। मैं काजल के मामले में ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करती, क्योंकि बहुत से काजल स्मज होने लगते हैं, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। पिछले दिनों मैंने Plum NaturStudio All Day Wear Kohl Kajal की काफी चर्चा सुनी, इसीलिए मैंने इसे ट्राई करने की सोची। इस काजल को यूज करने का मेरा एक्सपीरियंस कैसा रहा, जानने से पहले आइए जानते हैं इसके बारे में कंपनी का दावा-
दावा
- आंखों के लिए सुरक्षित है
- 100 फीसदी स्मज प्रूफ
- वॉटर प्रूफ
- सिंगल स्वाइप में डार्क नजर आता है
- काजल पेंसिल पीवीसी फ्री बैरल में है
इसे जरूर पढ़ें: लैक्मे इंस्टा लाइनर ब्लू का रिव्यू स्वॉच के साथ
पैकेजिंग
यह काजल पर्पल कलर की पेंसिल में आता है, जो वाइब्रेंट और अट्रैक्टिव लुक देता है। हालांकि पेंसिल में होने की वजह से इसे बार-बार शार्प करने की जरूरत पड़ती है। इसीलिए इसका शार्पनर भी संभालकर रखना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें: नेलपॉलिश से जुड़ी ये 3 गलतियां नहीं करेंगी तो नेल्स दिखेंगे बेहद खूबसूरत
सामग्री
- Hydrogenated Castor Oil
- Rice Bran Wax
- Natural Vitamin E
कीमत
इसकी कीमत 495 रुपये है, लेकिन अगर आप इसे डील के तहत आकर्षक दामों पर घर बैठे पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। ऑफर के तहत यह आपको सिर्फ ₹346.00 में मिल जाएगा।
फायदे
- यह काजल आंखों को ब्राइट लुक देता है
- इस काजल को लगाने से आंखों में इरिटेशन महसूस नहीं होती
- वॉटरप्रूफ है
- स्मज नहीं करता
नुकसान
- कीमत ज्यादा है
- एक स्ट्रोक में डार्क नहीं होता। इसे कम से कम दो स्ट्रोक में यूज करने की जरूरत होती है।
मेरा अनुभव

यह काजल आसानी से आंखों पर लग जाता है। यह स्मूद फील देता है। इस काजल को आंखों पर लगाने के बाद आंखें धोने पर भी काजल फैलता नहीं है। मैंने सुबह ऑफिस के लिए तैयार होते वक्त यानी करीब 8 बजे ये काजल लगाती हूं और रात के 8 बजे तक भी ये वैसे ही लुक देता है। यह काजल आसानी से आंखों पर लग जाता है और इसे मनचाही शेप दी जा सकती है। जिन महिलाओं को विंग्ड लुक अच्छा लगता है, वे भी इस काजल से आराम से विंग्ड लुक वाली शेप पा सकती हैं। इस काजल को आईलाइनर के तौर पर भी आसानी से यूज किया जा सकता है। यह काजल लगाने में मुझे अच्छा फील हुआ, लेकिन इसका दाम बाजार में उपलब्ध अन्य ब्रांड्स की तुलना में ज्यादा है। इसीलिए मैं इसे दोबारा खरीदने के बारे में नहीं सोच रही।
निष्कर्ष
Plum NaturStudio All Day Wear Kohl Kajal क्वालिटी के लिहाज से अच्छा है। यह आंखों को परफेक्ट तरीके से हाईलाइट करता है। मेरी स्किन ड्राई है, इसीलिए यह मेरी आंखों पर लंबे वक्त तक लगे रहने के बाद भी स्मज नहीं करता। मेरी तरह ड्राई स्किन वाली महिलाओं के लिए यह काजल अच्छा है। इसे लगाना भी बहुत आसान है। लेकिन इसकी कीमत अन्य बाजार में प्रचलित अन्य ब्रांड्स की तुलना में ज्यादा है, इसीलिए मैं इसे दोबारा नहीं खरीदूंगी। हालांकि अगर आप इस काजल को सस्ते दामों पर पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं।
स्टार रेटिंग
4/5
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।