Eid पर मेहमानों को सर्व करें खजूर से बने ये स्पेशल ड्रिंक्स, जानिए आसान रेसिपीज

आमतौर पर लोग खजूर को रमज़ान में इफ्तार के वक्त खाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो ईद पर मेहमानों को सर्व करने के लिए खजूर से कई तरह की ड्रिंक्स भी बना सकती हैं। जी हां, क्योंकि खजूर से बनने वाली ड्रिंक्स न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट होती हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें कई ऐसे गुण छुपे होते हैं, जो हमारी हेल्थ के लिए कई मायनों में लाभकारी साबित हो सकते हैं। वैसे तो लोग ज्यादातर खजूर की सहायता से डेजर्ट बनाते हैं, पर आप इस बार ईद पर खजूर से बने इन ड्रिंक्स की रेसिपीज जरूर ट्राई करें यकीनन ये ड्रिंक्ससबको बहुत पसंद आएंगी। तो आइए जानते हैं खजूर से बनाने वाली आसान ड्रिंक्स की रेसिपीज के बारे में।
खजूर का मिल्क शेक
सामग्री
- खजूर- 6
- शहद- 1 चम्मच
- दूध- 250 मिली
- नारियल- 50 ग्राम
बनाने का तरीका
- खजूर का मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले आप खजूर के बीज निकालकर साइड में रख दें।
- आप इस खजूर को धो भी सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप इसे ऐसे ही इस्तेमाल कर लें।
- अब खजूर के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसे एक ब्लेंडर में डाल दें।
- फिर इसमें शहद और दूध भी डाल दें और इसे अच्छी तरह से पीस लें।
- बस आपका खजूर का मिल्क शेक तैयार है। आप इसे ठंडा-ठंडा नारियल डालकर अपने मेहमानों को सर्व कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Eid Special: ईद पर हलीम और बिरयानी जैसी स्पेशल डिशेज को बनाने के आसान तरीके जानिए
खजूर और केले की स्मूदी
सामग्री
- खजूर-10 से 15
- केले- 3
- ठंडा दूध- 250 ग्राम
- शहद- 1 चम्मच
- बादाम-पिस्ता- 10 ग्राम
बनाने का तरीका
- सबसे पहले खजूर के बीज निकाल दें और केले को बारीक काट कर रख लें।
- अब एक ग्लास में खजूर, केला, शहद और दूध डालकर सभी चीजों को हाथ से मिक्सर की तरह मुलायम होने तक क्रश कर लें।
- बस आपकी केले की स्मूदी तैयार है। इसे आप एक दूसरे गिलास में डालें और बादाम, पिस्ता डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-ईद में बनने वाले ये अलग-अलग डिश आपके मुंह में ला देगी पानी
इमली और खजूर का सूप
सामग्री
- इमली-1/2 कप (पानी में भीगी हुई)
- गुड़- 1 कप (कटी हुई)
- सूखे खजूर-2 चम्मच (कटा हुए)
- काला नमक- आधा छोटा चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- पुदीने के पत्तों का रस-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले इमली के बीज निकाल कर इसे पानी में भिगो दें।
- फिर खजूर को काट लें और काटने के बाद पानी में भिगो दें। साथ ही, गुड़ को भी पानी में भिगोकर रख दें।
- अब इमली का सारा पानी छान लें और गुड़ डालकर पीस लें।
- फिर इसमें पुदीने के पत्तों का रस, पानी और बाकी सामान डालें और इसे पीस लें।
- फिर आप इसे थोड़ा गैस पर पका लें ताकि मसाले अच्छी तरह से पक जाएं।
- बस आपका खट्टा-मीठा इमली और खजूर से बना सूप तैयार है।
- आप इसे नमकीन डिशेज के साथ सर्व कर सकती हैं जैसे- लखनवी नॉन वेज समोसे, गोलगप्पे, हलीम आदि के साथ खट्टा-मीठा सूप काफी अच्छा लगेगा।
उम्मीद है कि आपको ये रेसिपीज पसंद आई होंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।